फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप 25 अक्टूबर से, 400 स्केटर्स दिखाएंगे दम

Tue, 21 Oct 2025 07:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 रिंक और पंचकूला ट्रैक पर होगी स्पीड-हॉकी की जंग, नेशनल टीम में चयन का बड़ा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप का आगाज 25 से 28 अक्टूबर तक होने जा रहा है। यह आयोजन सेक्टर-10 के स्केटिंग रिंक और पंचकूला के 200 मीटर डाइड स्केटिंग ट्रैक पर होगा। चैंपियनशिप में 400 से अधिक स्थानीय स्केटर्स स्पीड स्केटिंग और रोलर हॉकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष तुलसी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस चैंपियनशिप के जरिए नेशनल स्पीड स्केटिंग, नेशनल रोलर हॉकी चैंपियनशिप और अन्य इवेंट्स के लिए चंडीगढ़ की टीम का चयन होगा। तुलसी राम अग्रवाल ने साफ किया कि केवल वही स्केटर्स नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने इस स्टेट चैंपियनशिप में भाग लिया होगा। बिना इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिए कोई भी स्केटर स्पीड या हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेल सकेगा। चैंपियनशिप के बाद चंडीगढ़ की टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आयोजन रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के तहत होगा, जो प्रतियोगिता की गरिमा को बनाए रखेगा। यह चैंपियनशिप न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का परचम लहराने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें