फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय वोटर दिवस पर होगा राज्यस्तरीय सेमिनार

Tue, 07 Jan 2014 02:03 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय वोटर दिवस पर फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल में राज्यस्तरीय समागम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को एडीसी कम उप जिला चुनाव अधिकारी प्रवीन कुमार थिंद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग। मीटिंग प्रबंधकीय कांप्लेक्स भवन में संपन्न हुई।

मीटिंग में प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

मीटिंग में थिंद ने बताया कि समारोह में पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह मुख्य मेहमान होंगे। इस मौके पर होने वाले समागम में बढ़िया काम करने वाले बूथ लेवल अफसरों व सुपरवाइजरों को सम्मनित किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही नए वोटरों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे पूरी इमानदारी से प्रोग्राम को कामयाब बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन


मीटिंग में सहायक मुख्य चुनाव यादविंदर सिंह भला, एसडीएम लखमीर सिंह, सहायक कमिश्नर अमरजीत बैंस, तहसीलदार चुनाव नरेश किरन, जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मेवा सिंह, जिला प्रोग्राम अफसर सुखदीप सिंह, कार्यकारी इंजीनियर लोक निर्माण विभाग समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें