पिछले करीब तीन वर्षों से टीईटी अध्यापक अपनी मांगों के लिए सरकार के खिलाफ यूनियन की राज्य स्तरीय रैली 26 जनवरी को की जाएगी।
यूनियन के जिला प्रधान दीप राजा ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा प्राप्त टीईटी पास बेरोजगारों को भर्ती न कर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का कैरियर तबाह कर रही है।
कुछ दिन पहले तीसरी टीईटी परीक्षा ली जा चुकी है, लेकिन पहली बार में ही आईएएस, पीसीए स्तर के इस टेस्ट को पास करने वाले बेरोजगार अध्यापक रोजगार के लिए सड़कों पर घूम रहे है।
यूनियन ने राज्य सरकार के विरुद्ध अपनी मांग के लिए आर पार का संघर्ष करने का निर्णय लिया।