फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पर स्वास्थ्य मंत्री करेंगे 26 को ध्वजारोहण

Wed, 22 Jan 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-पांच स्थित परेड ग्राउंड में जिला प्रशासन की ओर से 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में सुबह 10 बजे स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह सेक्टर-12 स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

इसके बाद वह परेड का निरीक्षण कर 10.10 बजे लोगों को संबोधित करेंगे। 10.20 से 10.30 बजे तक मार्च-पास्ट, 10.30 से 10.45 बजे तक विभिन्न स्कूली बच्चों की ओर से पीटी शो, 10.45 से 11.45 तक विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलग-अलग विभागों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11.45 से 12 बजे तक पारितोषिक  एवं प्रशस्ति पत्र वितरण का कार्य होगा। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें