फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग रिंग में दम दिखाएंगी बेटियां, जानिए कहां?

Fri, 11 Sep 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन संयुक्त रूप से सीनियर व जूनियर वूमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप करा रहा है। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 12 सितंबर से यह चैंपियनशिप शुरू होगी जो 15 सितंबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से महिला खिलाड़ी शामिल होंगी।
विज्ञापन


राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में कल से 14वीं सीनियर व 10वीं जूनियर वूमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू हो रही है। अमर उजाला फाउंडेशन व हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन संयुक्त रूप से यह चैंपियनशिप करा रहे हैं। 12 सितंबर से मुकाबले शुरू होंगे।

इसमें प्रदेश के हर जिले से खिलाड़ी शामिल होगी जो 11 सितंबर की शाम को राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के वूमने हॉस्टल में पहुंच जाएंगी। यह चैंपियनशिप हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री राकेश ठकरान व जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेकेट्री मनोज कुमार की देखरेख में होगी।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह 7 बजे से पहले खिलाड़ियों का मेडिकल व वेट होगा और उसके बाद चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। चैंपियनशिप के दोनों वर्गों में जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ियों के अलावा रनरअप, बेस्ट बॉक्सर को पुरस्कृत किया जाएगा। कंपनी एलपीएस बोसार्ड व सलेक्ट स्पोर्ट्स विअर आयोजन सहभागी रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें