फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 46 आजाद उम्मीदवारों को मिले चुनाव निशान, 11 सीटों पर कमल, हाथ और झाड़ू के सामने गन्ना किसान

Sat, 11 Dec 2021 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आयोग ने इस बार सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवारों को गन्ना किसान का चुनाव निशान दिया है। जिन उम्मीदवारों को ये निशान मिला है, उन्होंने नारा बनाया है कि वे किसान की तरह मेहनत करेंगे और गन्ने की तरह शहर निवासियों के जीवन में मिठास भर देंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ निगम चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव निशान मिले। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने 46 आजाद उम्मीदवारों को चुनाव निशान दे दिए हैं। इस बार 11 सीटों पर भाजपा के कमल, कांग्रेस के हाथ और आम आदमी पार्टी के झाड़ू का मुकाबला गन्ना किसान व अन्य से होगा।

विज्ञापन


आयोग ने इस बार सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवारों को गन्ना किसान का चुनाव निशान दिया है। जिन उम्मीदवारों को ये निशान मिला है, उन्होंने नारा बनाया है कि वे किसान की तरह मेहनत करेंगे और गन्ने की तरह शहर निवासियों के जीवन में मिठास भर देंगे। गन्ना किसान के अलावा पांच उम्मीदवारों को गैस सिलिंडर, तीन को ऑटो, तीन को हीरा, तीन को बैट, दो को कोट, दो को लैपटॉप, दो को चक्की, दो को ट्रक, दो को फल से भरा टोकरा चुनाव निशान दिए हैं। इसके अलावा फुटबाल प्लेयर, हेलीकॉप्टर, टेबल, सेब, सिलाई मशीन, गुब्बारा, टेंट, कैटल, अंगूठी, ऊन और सुई, चाय प्लेट, माइक, ट्रे, बैटरी टॉर्च और कंप्यूटर का चुनाव निशान भी दिया गया है। 

निर्दलीय ने छोड़ा मैदान, भाजपा में वापसी  

नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-8 से निर्दलीय खड़े हुए प्रत्याशी शिवचंद उर्फ शिवा ने भाजपा प्रत्याशी हरजीत सिंह को समर्थन दिया है। उन्होंने चुनाव मैदान में लड़ने का फैसला छोड़कर समर्थन करने का फैसला किया है। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन तथा पार्टी प्रवक्ता कैलाश जैन की मौजूदगी में नाम वापसी का एलान करते हुए शिवचंद ने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं। वह पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी हरजीत सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। इसी दौरान हरजीत सिंह ने शिवचंद का आभार व्यक्त किया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें