फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स और स्ट्राबेरी फील्ड्स ने जीती ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेंट जेवियर्स बास्केटबाल ट्राफी 2019 का समापन बुधवार को सेक्टर-44सी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में हुआ। स्कूल परिसर में बने बास्केटबाल कोर्ट पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में ट्राइसिटी के 18 स्कूलाें की टीमों ने शिरकत की। इन टीमाें के बीच अंडर-18 और अंडर-12 आयु वर्ग के मैच खेले गए। दर्शकों को आखिरी दिन क ई रोचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

अंडर 12 आयु वर्ग में सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ विजेता बना। सेंट जोंस स्कूल 26 ने उपविजेता ट्राफी जीती। सॉपिंस स्कूल 32 तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, अंडर-18 आयु वर्ग में स्ट्राबेरी फील्ड्स स्कूल की टीम को विजेता ट्राफी मिली। सेेंट जेवियर्स स्कूल चंडीगढ़ दूसरे स्थान, सेंट जाेंस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। टूर्नामेंट में सेंट जेवियर्स स्कूल चंडीगढ़ के दिव्यांश को अंडर-12 आयु वर्ग में और हरमनजीत सिंह को अंडर-18 आयु वर्ग में बेहतरीन खिलाड़ी का अवार्ड मिला। टूर्नामेंट में सटीक गोल करने केलिए अंडर-12 आयु वर्ग में सेंट जेवियर्स स्कूल मोहाली के कुशल कुमार और अंडर-18 आयु वर्ग मे सॉपिंस स्कूल के मनन को अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें