हरियाणा के खिलाड़ी अब स्कूली स्तर पर तैयार किए जाएंगे। स्कूली स्तर पर ही उनको खेल के मैदान में उनको राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रेनिंग की जाएगी। यह प्रयास स्कूल शिक्षा विभाग और जिला खेल और युवा मामले विभाग की ओर से सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में किया जा रहा है।
जिसके तहत जिला खेल और युवा मामले विभाग की ओर से अब स्कूली स्तर पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेल के लिए तैयार किया जाएगा। खेल नर्सरी हर उस स्कूल में बनाई जाएगी, जहां खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। इसके लिए जिला खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से सभी स्कूलों से आवेदन भी मांगे है, जो अपने स्कूल में खेल नर्सरी बनाना चाहते हैं।
आवेदन में देनी होगी जानकारी
जिला खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से खेल नर्सरी के लिए आनलाइन आवेदन उपलब्ध करा दिया गया है, इसके तहत इच्छुक स्कूल को विद्यार्थियों की संख्या, स्कूल का स्तर, स्कूल में प्ले ग्राउंड, हाल, खेलने के लिए मैदान की संख्या, स्कूल की ओर से क्या बच्चों को खेल किट दी जाती है, आदि जानकारी देनी होगी।