नेपाल में मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप, भारतीय टीम पदकों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल में आयोजित मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते। टूर्नामेंट काठमांडू में 7 जून से खेला गया। इसमें विभिन्न देशों से 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें भारत से 15 सदस्यों की टीम भी शामिल रही। इस टीम में चंडीगढ़ के पांच होनहार खिलाड़ी भी शामिल रहे। इनमें तवनी ठाकुर ने सिल्वर मेडल, अग्मजीत ने ब्रांज मेडल, तरुण ने सिल्वर मेडल, महकदीप ने ब्रांज मेडल, मयंक ने सिल्वर मेडल जीता।