फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स भी बना शौक, विद्यार्थी जीत रहे मेडल

Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स भी बच्चों का शौक बन चुका है और कॉलेज के बच्चे कई खेल प्रतियोगिता में मेडल हासिल कर चुके हैं। फेज- 6 स्थित मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज में स्नातक के बच्चे स्पोर्ट्स में भी अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज की प्रिंसिपल गुरिंदर जीत कौर ने बताया कि कॉलेज का जो फिजिकल डिपार्टमेंट है, वह बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर काम करता है। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेलों के लिए भी मेहनत करनी चाहिए। कॉलेज में स्पोर्ट्स के करीब 350 बच्चे हैं जो क्रिकेट, एथलेटिक सहित कई खेलों में रुचि रखते हैं। कॉलेज में बच्चों की समय-समय पर खेलों की प्रैक्टिस कराई जाती है जिससे कि वह किसी भी प्रतियोगिता में भाग ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें