फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्रेन में गिरी कार, वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 24 Mar 2025 12:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में खुले ड्रेन और मैनहोल लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे है। प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पटियाला रोड से हाई ग्राउंड रोड को जाने वाले कट पर लगे लाइट पाॅइंट पर एक कार खुले ड्रेन में गिर गई। रविवार को हुए हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। यह ड्रेन काफी समय से खुली पड़ी है। नाभा गांव के लोगों और स्थानीय दुकानदार इस संदर्भ में कई बार शिकायतें भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस समस्या को नगर परिषद के अधिकारी एनएचएआई पर डाल देते हैं जबकि एनएचएआई नगर परिषद पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं। लोगों की मांग है कि इन गड्ढों को ठीक किया जाए या फिर इन पर ढक्कन रखे जाएं ताकि लोग ऐसे हादसों से बच सके।
विज्ञापन




इस समस्या की बार-बार शिकायत आ रही थी। हमने एक महीना पहले यहां मिट्टी व बजरी डालकर इन गड्ढों का बंद करवाया था, लेकिन पानी की वजह से मिट्टी बह जाती है। यह हमारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि नेशनल हाईवे की जिम्मेदारी है, लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहें हैं। - सुखविंदर सिंह, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें