पूर्व की सरकारों पर बोला हमला
स्टेडियम गांव स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने में अधिक सहायक होंगे। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास या युवाओं के रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में नशे का कारोबार बिना किसी रोक-टोक के इतने बड़े पैमाने पर फैल गया।
सीएम मान ने कहा कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ दिया गया है। इस मुहिम का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाना है। इसे लेकर एक व्यापक योजना तैयार की गई है। पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले तैयारियों के लिए वित्तीय सहायता दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की विशेषज्ञता का पूरा उपयोग किया जाएगा। सीमित संसाधनों के बावजूद पंजाब ने हरभजन सिंह, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अन्य सितारे पैदा किए हैं। मान ने कहा कि कबड्डी के खेल को साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Chandigarh: एजुकेटर शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती, जल्द मांगे जाएंगे आवेदन, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग