जूनियर स्टेट गर्ल्स फुटबाल चैम्पियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
डीएवी 8 और जीएमएसएसएस 22 चंडीगढ़ में खेली जा रही जूनियर्स गर्ल्स स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। टूर्नामेंट में ट्राइसिटी के 12 स्कूली महिला फुटबाल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबले सेक्टर 45 में खेले जा रहे हैं।
शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले मुकाबलें में डीएवी 8 की टीम ने सॉपिंस स्कूल की टीम को एकतरफा मैच में 4-0 से हरा दिया। अन्य सेमीफाइनल मैच में जीएमएसएसएस 22 की टीम ने सेंट स्टीफंस 45 की टीम को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।