फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड का प्रभाव कम होते ही गुलजार हुए खेल परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना का प्रभाव कम होते ही शहर में खेल गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और खेल सेंटर खिलाड़ियों से गुलजार हो गए हैं। शहर में यूटी खेल विभाग के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स विभिन्न सेक्टराें में बने हुए हैं। इनडोर में बने हुए बड़े स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एक साथ कई खेल एक ही छत के नीचे खेलने का इंफ्रास्ट्रक्र मौजूद हैं। वहीं खेल विभाग की अपनी तीन खेल अकादमियां हैं, जिनमें हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट की अकादमियां शामिल हैं।
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद शुरू हुईं खेल गतिविधियां
देश में कोरोना के चलते जब पहला लॉकडाउन लगाया गया था। उस समय यूटी प्रशासन के आदेशों के बाद शहर में सभी खेल गतिविधियां बंद कर दी गई थीं। सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और अकादमियां भी बंद हो गई थी। लगभग डेढ़ साल बाद फिर से सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्टेडियम खोल दिए गए हैं। अब एक बार फिर पहले की तरह खिलाड़ी सुबह और शाम अभ्यास करने में जुटे हैं।
दोबारा से सेंटर खुलने की खुशी
मुक्केबाज कृष ने बताया कि एक बार दोबारा से स्पोर्ट्स सेंटर खुलने से सभी खिलाड़ियाें में काफी खुशी है। लगभग डेढ़ साल बाद एक बार फिर से मुक्केबाजी रिंग में उतरने का मौका मिला है। कोविड के दौरान कई चैंपियनशिप और टूर्नामेंट भी रद्द हुए।
विज्ञापन

फिटनेस पर पड़ा था असर
मुक्केबाजी का अभ्यास करने वाले मुक्केबाज सुभाष ने बताया कि लगभग डेढ़ साल तक बिना अभ्यास के खिलाड़ी रहे। इससे खिलाड़ियों की फिटनेस पर काफी असर पड़ा। अब एक बार फिर से अभ्यास सेंटर खुल चुके हैं। हमें अपनी लय का दोबारा हासिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें