फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपेक्टः स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्वीमिंग पूल आम लोगों के लिए खुला, तैराकी का आनंद लें

Tue, 23 Jul 2019 01:36 PM IST
खुशबू गोयल गोविंद परवाना, अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बच्चों ने भरे फार्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का स्वीमिंग पूल अब लोगों और बच्चों के लिए खोल दिया गया है। एक साल पहले बना स्वीमिंग पूल कोच और लाइफ गार्ड न होने से बंद पड़ा था। सोमवार को स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स दो कोच तैनात कर दिए हैं। सोमवार से ही स्वीमिंग पूल की मेंबरशिप के लिए फार्म भरने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने स्वीमिंग पूल बंद रहने का मुद्दा उठाते हुए 18 जुलाई को ‘एक साल में भी शुरू नहीं हो पाया मनीमाजरा का स्वीमिंग पूल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने रविंदर को मेन कोच तैनात करते हुए एक कोच कम लाइफ गार्ड लगा दिया है। यहां स्वीमिंग कोचिंग लेने वाले स्कूली बच्चों को फीस में छूट दी जाएगी।

स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी ने बताया कि सोमवार को मनीमाजरा और चंडीगढ़ सेक्टर-50 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की मेंबरशिप शुरू कर दी गई है। दोनों जगहों पर आम लोग और बच्चे तैराकी कर सकेंगे। दोनों कांप्लेक्स में दो-दो कोच तैनात कर दिया गया है। वह लाइफ गार्ड की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में नए बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 38 वेस्ट और सेक्टर-50 में दो तीन दिनों में स्वीमिंग शुरू हो जाएगी। भाजपा नेता अंकित अरोड़ा, रविंद्र मान, समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने स्वीमिंग पूल शुरू करने के लिए स्पोर्ट्स डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी और स्थानीय पार्षद विनोद अग्रवाल का आभार जताया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें