चंडीगढ़ सेक्टर-10 में शॉट लगाता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विष्णुवर्धन दस लाख डॉलर की इनामी राशि वाले आईटीएफ मेन्स फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, सनम सिंह अपने पार्टनर के साथ डबल्स में फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
टूर्नामेंट चंडीगढ़ लॉन टेेनिस एसोसिएशन की ओर से सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए में खेला जा रहा हैं। वीरवार को पुरुषों के सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। सिंग्लस वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त विष्णुवर्धन और रंजीत के बीच मुकाबला खेला गया।
इसमें पहला सेट 7-6 से हारने के बाद दूसरे सेट में रंजीत को चोटिल होकर बाहर जाना पड़ा। इस तरह विष्णुवर्धन मैच जीत गए और सेमीफाइनल में पहुंचे। अन्य मैचों में जापान के शो खटयामा ने भारत के चौथी वरीयता प्राप्त एन श्रीराम बालाजी को 6-4, 4-6, 6-3 से, डेविड ने शशि कुमार को 6-2, 6-4 से हरा दिया।
वहीं सिटी के टेनिस प्रेमियों को उस समय गहरा धक्का लगा जब सनम सिंह और उनके पार्टनर आदिल को फाइनल की दौड़ से बाहर होना पड़ा। उन्हें एन श्रीराम बालाजी और विष्णुवर्धन की जोड़ी ने सीधे सेटाें में 6-3, 6-4 से हरा दिया। शुक्र वार को सिंगल्स के सेमीफाइनल और डबल्स के फाइनल मैच खेले जाएंगे। इनका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।