ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार को सिक्किम के खिलाफ खेले जाने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के मैच में चंडीगढ़ की टीम लगातार सातवीं जीत के लिए कप्तान सूर्य नारायण यादव की अगुवाई में मैदान में उतरेगी। इस मैच में चंडीगढ़ की टीम के वहीं खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिन्होंने मणिपुर की टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की थी।
इससे पहले खेले गए लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज कर 41 अंकों के साथ प्लेट ग्रुप में चंडीगढ़ की टीम शीर्ष पर है। इस ट्रॉफी में 6 में 5 जीत दर्ज कर बिहार 35 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। विपक्षी टीम सिक्किम का अब तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसमें उन्हें अपने 6 मैचों में से 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
ये खिलाड़ी भिड़ेंगे चंडीगढ़ की टीम से
सूर्य नारायण यादव (कप्तान), सहज भाटिया, अक्षित राणा, अमित शुक्ला, अनिरुद्ध टंडन, रोहन गाहामरी, अर्जुन आजाद, चिरागवीर ढींढसा, मनदीप सिंह, पृथ्वी लोटिया, प्रथम सिंह, राज अंगद बावा, सार्थक सहारन, शाहबाज सिंह, युवराज चौधरी, संदीप सिंह अरोड़ा (मैनेजर), रविकांत शर्मा (कोच), आशीष कुमार (फिजियो), संदीप मंदीवाल (ट्रेनर)।