फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरवीन और हार्दिक की जोड़ी ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में शुक्रवार को राधा ने दूसरी वरियता प्राप्त श्रेया सिंह को 2-1 के अंतर से हराकर नेशनल रेकिंग रूट्स आयटा टैनिस चैपिंयनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रूट्स टेनिस अकादमी जीरकपुर में खेले गए मुकाबले में राधा ने श्रेया को 3-6, 7-6 और 7-5 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में आयुषी सरस्वती को 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में पंहुची।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-12 आयु वर्ग में दूसरी वरियता प्राप्त अक्षधा शर्मा ने गुरनाज को 6-3 व 6-4 से और दूसरे सेमीफाइनल में इशिता ने इनायत मित्तल को 6-1 व 6-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। लड़को के अंडर-14 आयु वर्ग में अरमान वालिया ने दक्ष कपूर को 6-7, 7-6 व 6-2 से और दूसरे सेमीफाइनल में अक्ष ने वंश शर्मा को 3-6, 6-4 और 6-1 से हराया।
लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग के डबल्स के फाइनल मैच में हरवीन सिंह और हार्दिक की जोड़ी ने उमंग और दिव्यांम शर्मा को 6-2 और 6-4 से पराजित कर खिताब जीता। लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग डबल्स मुकाबले के पहले सेमीफाइनल मैच में आयुषी और अक्षधा शर्मा ने श्रावस्ती और इनायत मित्तल को 6-4 व 7-6 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में इशिता और श्रेया सिंह की जोड़ी ने गुरनाज और तमन्ना को 6-1 और 7-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें