फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार में जीती टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाज सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता में खेली जा रही कूच बिहार ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन चंडीगढ़ ने मिजोरम पर एक पारी और 603 रनों की शानदार पारी से जीत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक पारी की हार के चलते चंडीगढ़ ने कुल 7 अंक बटोरे, जबकि दो मैचों की जीत के बाद चंडीगढ़ ने कुल 14 अंक प्राप्त कर लिये हैं। रविवार को तीसरे दिन शाहबाद ने केवल 9 रन देकर 4 विकेट चटका कर ओपनिंग और मिडल आर्डर बैटिंग लाइन को ध्वस्त कर दिया। उन्होंनें साहिल शर्मा (7), सी ताफमकीमा (2), साहिल रेजा (0), और प्रियांश जैन (0) को आउट किया। इसके बाद से मिजोरम अंत तक उबर नहीं पाया। इसी पारी में राज अंगद बावा ने 4 रन देकर एच लालतनपुईया (4) और बी रामथियांगलिमा (1) को आउट किया। इसके साथ ही अमित शुक्ला ने 9 रन देकर गिल्बर्ट (1) और वेन त्लुआंगा (0) को आउट किया। ओरकाप्रतीम दास 11 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एक्स्ट्रा के रुप में आये 12 रनों ने मिजोरम को सर्वाधिक स्कोर दिया। 24वें ओवर में मिजोरम की पारी 39 रनों पर ही ढेर हो गई। चंडीगढ़ टीम इसी ट्रॉफी का अपना तीसरा मैच बिहार के खिलाफ 6 दिसंबर से आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्रांउड में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें