फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूसीएससी अध्यक्ष चेतन और उपाध्यक्ष राहुल पर फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष चेेतन चौधरी और उपाध्यक्ष राहुल कुमार की कक्षाओं में कम हाजिरी होने के मामले में सोमवार को फैसला होगा। माना जा रहा है कि इन छात्र नेताओं को री-एडमिशन मिल जाएगा। हालांकि इसके लिए उन्हें पर्याप्त सुबूत देने जरूरी होंगे।
विज्ञापन

पीयूसीएससी अध्यक्ष चेतन चौधरी ने एमटेक में एडमिशन नहीं हुआ तो छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए एमए उर्दू में एडमिशन लिया, लेकिन छात्र संघ चुनाव जीतने के बाद कक्षाएं लेने नहीं पहुंचे, इस पर विभाग ने इनका नाम काट दिया। इनका प्रकरण डीयूआई के पास री-एडमिशन के लिए पहुंचा है। सोमवार को यहां गैर हाजिर रहने के कारण कमेटी के सामने रखे जाएंगे। चेतन चौधरी को सभी प्रूफ यहां देने होेंगे। माना जा रहा है कि इनका री-एडमिशन हो जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष राहुल कुमार की हाजिरी भी कम हैं। वह भी चुनाव जीतने के बाद डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस में नहीं पहुंचे। उनका नाम भी डीयूआई के पास भेजा गया है। उन्हें भी परीक्षा में नहीं बैठने के लिए लिखा गया है। सोमवार को इस केस पर भी डीयूआई फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें