फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइटन टीम ने जीता टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल टूर्नामेंट में टाइटन टीम को जीतने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया है। यह टूर्नामेंट नव युवा एकता संगठन चंडीगढ़ की ओर से रविवार को हाउसिंग बोर्ड कांपलेक्स मलोया में वॉलीबाल टूर्नामेंट कराया गया। इस टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। संगठन के अध्यक्ष इमाम जफर ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस के सीनियर नेता शशि शंकर तिवारी और समाजसेवी अमित खन्ना बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने टूर्नामेंट जीतने वाली टाइटन टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। तिवारी ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना चाहिए, जिससे युवा वर्ग नशे से दूर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने नव युवा एकता संगठन के अध्यक्ष इमाम जफर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन कॉलोनियों में अच्छा काम कर रहा है और युवाओं को खेलों के जरिये अच्छे मार्ग से जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी संगठन की ओर से दी जाती है। यह सराहनीय है। इस अवसर पर राजेश कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेश कुमार, अरुण सिंह, प्रेम सिंह, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौहूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें