फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में इस जगह बनेगा सबसे बड़ा एंटी डोपिंग और रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, मिलेंगी ये सब सुविधाएं

Mon, 03 Feb 2020 01:01 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगेात्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ओर से नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा एंटी डोपिंग और रीजनल ट्रेनिंग सेंटर बनाया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से जीरकपुर के गांव नाभा साहिब में बनने वाले इस सेंटर में नॉर्थ इंडिया के साथ-साथ आसपास के राज्यों के खिलाड़ी भी ट्रेनिंग लेंगे। बता दें पंजाब सरकार ने साईं को 73 बीसवा और 6 बीगा जमीन दी थी।
विज्ञापन


यहां पर रीजनल सेंटर का एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनकर तैयार हो चुका है। अगले फेज में यहां कई खेलों के मैदान, हॉस्टल और मल्टीपर्पज हॉल बनाए जाएंगे। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के खिलाड़ियों को यहां बेहतर सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ा सेंटर बनाया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम के साथ कई अन्य खेल सेंटर भी बनाए जाएंगे।

पहले फेज का काम शुरू
रीजनल ट्रेनिंग सेंटर के पहले फेज का काम शुरू हो चुका है। प्रशासनिक ब्लॉक बनकर तैयार हो चुका है। इस फेज में फुटबाल ग्राउंड, एथलेटिक्स ट्रैक, वालीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे। दूसरे फेज में ट्रेनिंग लेने आने वाले लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल भी बनाए जाएंगे। स्टाफ के लोगों के लिए भी क्वार्टर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी डोपिंग सेंटर भी बनेगा, क्वालीफाइड कोच देंगे ट्रेनिंग

इस सेंटर में नेशनल लेवल के कोचिंग कैंप भी लगाए जाएंगे। क्वालीफाइड कोचों की निगरानी में खिलाड़ियों को कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस सेंटर की खास बात यह होगी कि यहां पर एक बड़ा एंटी डोपिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों को डोपिंग के डंक से बचने के लिए सेमीनार लगाकर जागरूक किया जाएगा।

अप्रैल-मई में चंडीगढ़ से जीरकपुर शिफ्ट होगा रीजनल सेंटर
साई के नॉर्थ इंडिया के रीजनल सेंटर का ऑफिस पिछले कुछ सालों से यूटी के खेल विभाग के सेक्टर- 42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के टॉप फ्लोर पर है। यहां पर साईं के डिप्टी डायरेक्टर इंचार्ज और अन्य स्टाफ बैठते हैं। जीरकपुर में रीजनल ट्रेनिंग सेंटर के पहले फेज में प्रशासनिक ब्लॉक बन कर तैयार हो चुका है। इसके चलते अब चंडीगढ़ में साईं का ऑफिस और स्टाफ इसी साल अप्रैल से मई के बीच वहां शिफ्ट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें