फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम की सफलता के पीछे स्पोर्ट स्टाफ का बड़ा हाथ

विज्ञापन
कुच बिहार ट्रॉफीः टीम चंडीगड़ के स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य। - फोटो : ?????
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद चंडीगढ़ की टीम ने पहली बार शानदार प्रदर्शन कर कूच बिहार ट्रॉफी केक्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कूच बिहार ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रदर्शन के पीछे सहयोगी स्टाफ की मेहनत भी प्रशंसनीय हैं। जिन्होंने पिछले 4 महीनों से टीम को एक सूत्र में बांधा और एक मजबूत स्थिति में खड़ा किया है। टीम के कोच रविकांत शर्मा जो कि वर्ष 2008 से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) लेवल - थ्री और 2018 से बीसीसीआई लेवल- ए के कोच हैं, ने अगस्त 2019 में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता मिलने के बाद से शहर की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराश रहे हैं।
विज्ञापन

रविकांत शर्मा 1984 में क्रिकेट से जुड़े और अपने इंग्लैंड प्रवास के दौरान शर्मा ने 2006 से 2008 तक नॉर्थ हंबरलैंड क्रिकेट बोर्ड की लड़कियों की अंडर-17 और लड़कों की अंडर-16 टीम के लिए सिलेक्टर और कोच की भूमिका निभाई थी। वे इंग्लैैंड के पूर्व क्रिकेटर माईक गैटिंग के देशव्यापी प्रोगाम ‘चांस टू शाईन’ का भी हिस्सा रह चुके हैं और अपने इन्हीं अनुभवों को यूटीसीए में भी ढ़ालने का प्रयास करते हैं। यूटीसीए के साथ-साथ शर्मा, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) की ऑल इंडिया टीम के भी प्रमुख कोच हैं और उनके ट्रेनी की सूची में पारस डोगरा, ऋषि धवन, मयंक सिदाना, मयंक दागर आदि नाम जुड़े हैं।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अधीन चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन सीसीए अंडर-16, 19, 23 और सीनियर टीम को पिछले 5 साल से ट्रेनिंग दे रहे संदीप सिंह अरोड़ा टीम में बतौर मैनेजर सेवाएं दे रहें हैं। क्रिकेट प्रबंधन में कुशल अरोड़ा स्कूली दिनों से ही क्रिकेट को अपना पैशन बना चुके थे और त्रिनिदाद और तबागो में अंडर-19 इंडिया स्कूल लड़कों की टीम के लिए देश का प्रतिनिधित्व की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन

पूरे स्कावड की फिटनेस का जिम्मा युवा फिजियो डॉ. आशीष कुमार अवस्थी का है। इनके प्रशिक्षण से टीम चंडीगढ़ अपनी फिटनेस लेवल के चलते किसी भी बड़ी टीम को टक्कर देने का दम रखती है। वर्ष-2015 तक रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को अपनी सेवाएं दे चुके डॉ. अवस्थी कई खेल प्रतियोगिताओं के लिए देश-विदेश जा चुके हैं, जिसमें कुश्ती के लिए लास वेगास का दौरा भी शामिल है। बीसीसीआई ने उन्हें 2018-2019 सीजन में उत्तराखंड़ टीम का फिजियोथैरेपिस्ट नियुक्त किया और अब वे यूटीसीए को सेवाएं दे रहे हैं। लेवल-वन प्रशिक्षक संदीप मांडीवाल पहली बार क्रिकेट प्रशिक्षण से जुड़े हैं। वे वर्तमान में सीजीए गोल्फ रेंज के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें