फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: गोवा के खिलाफ तीन विकेट पर 310 रन जड़कर चंडीगढ़ मजबूत

विज्ञापन
रणजी ट्राफी में गोवा के खिलाफ शतक जड़ने वाले चंडीगड़ के कप्तान मनन वोहरा और शिवम भांवरी। - फोटो : ?????
विज्ञापन
चंडीगढ़। गोवा के शहर पौरवरम में रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ और गोवा की टीम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन सोमवार को चंडीगढ़ टीम के कप्तान मनन वोहरा और शिवम भंाबरी की ओर से जड़े गए शतकों की बदौलत चंडीगढ़ ने गोवा के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ ने एक बड़ा स्कोर खड़ा कर गोवा की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं।
विज्ञापन

इससे पहले चंडीगढ़ ने बीते कल रविवार को बिना कोई विकेट गंवाए तीन रन से आगे खेलना शुरू किया। जिसमें सलामी बल्लेबाजों में मोहम्मद अर्सलान खान और शिवम भांबरी ने धीमी शुरुआत के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इसमें खेलते हुए 11वें ओवर में सुयास प्रभुदेसाई ने अर्सलान खान का कीमती विकेट 17 रन पर ही चटकाकर गोवा को दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद, नए बल्लेबाज कप्तान मनन वोहरा और शिवम भांबरी ने करीब 52 ओवर के खेल में 201 रनों की साझेदारी निभाई। इस पारी के 60वें ओवर में शिवम ने अपना शतक पूरा कर लिया और इसके अगले ही ओवर में कप्तान मनन वोहरा ने टूर्नामेंट का अपना तीसरा शतक ठोक डाला। शतकों के लगते ही रनों की रफ्तार अभी बढ़ ही रही थी कि विपक्षी कप्तान अमन वर्मा ने गेंद दर्शन मिसल को थमाई। मिसल ने 64वें ओवर में मनन वोहरा की पारी का अंत कर स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 231 कर दिया। मनन ने 2 चौक्कों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाए।
इसके साथ ही नए बल्लेबाज रमन बिश्नोई ने शिवम का बखूबी साथ दिया और तीसरे विकेट की साझेदारी के लिए अपने महत्वपूर्ण 75 रन जोड़े। इसके बाद 90वें ओवर में गेंदबाज अमूल्य पांडरेकर की गेंद पर बिश्नोई 29 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। सोमवार का खेल खत्म होने तक शिवम भांबरी 16 चौक्कों और एक छक्के की मदद से नाबाद 148 रनों पर खेल रहे थे, जबकि अंकित कौशिक नाबाद 4 रनों पर पिच पर टिके हुए हैं। चंडीगढ़ की टीम को 3 विकेट के नुकसान पर 310 रनों के साथ पहली पारी में 59 रनों की बढ़त प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें