फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विवि टीटी में दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन चितकारा यूनिवर्सिटी बद्दी में किया गया। इस प्रतियोेगिता के क्वार्टर फाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी नई दिल्ली की टीम को शिकस्त दी। पवन ने शैली को 3-1 से हराया, अंजलि ने श्वेता को 3-0 से मात दी और परीन ने साक्षी को 3-0 से मात दी। लीग आफ टॉप फोर में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम ने कुमायूं यूनिवर्सिटी उत्तराखंड की टीम को शिकस्त दी। पवन ने नीतू को 3-1 से मात दी, जबकि अंजलि ने खुशबू को 3-0 से हराया। परीन ने पूजा को 3-0 से मात दी।
विज्ञापन

इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम से 3-0 से हार गई। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 3-2 से शिकस्त दी। परीन पहले मैच में नेहा से 3-1 से हारीं, जबकि अंजलि ने धृति को 3-0 से हराया। पावन तीसरे मैच में प्रभसिमरन से 3-1 से हार गईं। इसके बाद अंजलि ने नेहा को 3-2 से हराया। परीन ने धृति को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें