फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में कुत्ते ने महिला को काटा, मालकिन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित जयपुरिया सनराइज में आठ दिन पहले एक महिला को उसकी पड़ोसन के कुत्ते ने काट लिया था। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की थी। अब जांच के बाद पुलिस ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रमिंदर सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को वह ऑफिस जा रहा था। अभी वह रास्ते में ही था कि उसकी पत्नी कोमल भाटिया का फोन आया कि पड़ोस में रहने वाली संदीप कौर के कुत्ते ने उसे बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया है। वह फौरन घर पहुंचे और पत्नी को सेक्टर -16 चंडीगढ़ के अस्पताल ले गए। यहां पर डाक्टरों ने वैक्सीनेशन के बाद सेक्टर-19 में डॉग बाइट से संबंधित स्पेशलिस्ट डाक्टरों के पास भेज दिया। पीड़ित कोमल भाटिया ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी कि पड़ोस में रहने वाली संदीप कौर अपने कुत्ते को घुमाने आई और खुला छोड़ दिया। खुलते ही कुत्ते ने उनकी बाजू में दांत गड़ा दिए। उनकी बाजू से खून निकलने लगा। जैसे तैसे उन्होंने कुत्ते को भगाया और पति को फोन किया। कोमल ने पुलिस से शिकायत की तो जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने संदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें