फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और जयपुर के सफर पर जाने का प्लान है, जल्दी से बुकिंग कराएं

Fri, 14 Apr 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्लेन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जयपुर और जम्मू के लिए शुरू की जा रही हैं। यात्रियों के रूझान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पांच मई से स्पाइस जेट की ये दो फ्लाइट इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होंगी।
विज्ञापन


अब यात्री एक घंटा 25 मिनट में जयपुर और सवा एक घंटे में जम्मू पहुंचेंगे। गर्मी में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एयरपोर्ट की ओर से समर शेड्यूल में ये फ्लाइट शामिल की गईं हैं। इनकी बुकिंग शुरू हो गई है। चंडीगढ़ से जम्मू के लिए किराया 2646 रुपये और चंडीगढ़ से जयपुर के लिए किराया 3500 रुपये रखा गया है।

यात्रियों को मिलेगी राहत

SpiceJet
टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि स्पाइस जेट की इन फ्लाइट्स के शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। इन फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू की जा चुकी है। वहीं स्पाइस जेट की कामर्शियल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शिल्पा भाटिया ने बताया कि स्पाइस जेट की चंडीगढ़ से जम्मू जाने वाली फ्लाइट सुबह 8:30 बजे चलेगी और यह 9:45 बजे जम्मू पहुंचेगी।

जम्मू से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शाम को 4:25 बजे चलेगी और 5:40 बजे यहां पहुंचेगी। चंडीगढ़ से जयपुर के लिए फ्लाइट शाम को 6:20 बजे रवाना होगी और 7:35 बजे पहुंचेगी। वहीं जयपुर से चंडीगढ़ के लिए यह फ्लाइट सुबह 6:20 बजे चलेगी और 7:45 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से डायरेक्ट शुरू की गई है।
विज्ञापन

पहले और तीसरे रविवार को बंद

स्पाइस जेट
ये दोनों फ्लाइट पहले और तीसरे रविवार को बंद रहेंगी। समर शेड्यूल में यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं पडे़गी। गौर रहे कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 26 मार्च से इंडिगो और जेट एयरवेज की ओर से जयपुर के लिए फ्लाइट का संचालन किया गया था।

वहीं स्पाइस जेट की ओर से भी इन फ्लाइटों का संचालन 5 मई से शुरू किया जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि एयरपोर्ट से गोवा सहित अन्य डेस्टिनेशन के लिए डायरेक्ट फ्लाइटें शुरू कर दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें