फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

Sat, 05 Feb 2022 08:07 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर

सार

घटना की जानकारी मिलने पर एडीसी (विकास) सुरिंदर सिंह और बीडीपीओ कुसुम अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। थाना सदर के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान सुखदीप सिंह निवासी गांव बादल के तौर पर हुई है। वह डीसी दफ्तर में सेवादार के तौर पर काम करता है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा रोड पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे मजदूरों को बुरी तरह से कुचल डाला। जिसके चलते तीन महिलाओं समेत चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मनरेगा मजदूरों की टोली गांव संगूधौन की रहने वाली है। बठिंडा रोड पर मिट्ठा सिंह सरपंच की ढाणी के पास काम निपटाने के बाद आराम करने के लिए सड़क के किनारे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। कार चालक डिप्टी कमिशनर दफ्तर का सेवादार है। जोकि घायल अवस्था में ही मजदूरों को सिविल अस्पताल में छोड़ने के बाद मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव संगूधौन के पांच मनरेगा मजदूर शनिवार को बठिंडा रोड पर मिट्ठा सरपंच की ढाणी के यहां काम कर रहे थे। काम करते समय थक जाने पर कुछ समय के लिए आराम के लिए सड़क किनारे बैठ गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतकाें का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान मुक्तसर की तरफ से तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। जोकि चालक से बेकाबू हो गई। चालक ने कार रोकने के बाद अपने साथ मौजूद अपनी पत्नी और मां को वहीं पर उतारा और सभी पांचों घायलों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन वहां उन्हें छोड़ने के बाद वह फरार हो गया।

अस्पताल में तीन महिला मजदूरों को मृतक करार दे दिया गया। जबकि एक पुरुष मजदूर की कुछ समय बाद मौत हो गई। एक घायल महिला सहजप्रीत कौर को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों ने उसे यहीं एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया है। मृतकों में सिमरजीत कौर पत्नी तरसेम सिंह (42), वीरपाल कौर पत्नी सतिंदरपाल सिंह(35) महिंदर कौर पत्नी छिंदर सिंह (55) व प्रीतम सिंह उर्फ पीता (65) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें