फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में हरिद्वार हॉलीडे स्पेशल 16 से

Tue, 06 Oct 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़/सतनाली मंडी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे दुर्गा पूजा महोत्सव और दीपावली पर अतिरिक्त यातायात के दबाव को देखते हुए 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (06 ट्रिप) का संचालन करेगा। प्रदेश में इस ट्रेन का तीन जगहों(लोहारू, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) पर ठहराव होगा।
विज्ञापन


जनसंपर्क कार्यालय उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गाड़ी संख्या 04735 बीकानेर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक होगा। यह गाड़ी बीकानेर से प्रत्येक शुक्रवार 19.45 बजे रवाना होकर 00.08 बजे लोहारू, 00.53 बजे महेंद्रगढ़ और शनिवार सुबह 10.25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04736 हरिद्वार से प्रत्येक शनिवार को 19.50 बजे रवाना होकर रविवार को प्रात: 04.07 बजे महेंद्रगढ़, 04.38 बजे लोहारू और  9.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस रेलगाड़ी का दोनों दिशाओं में नापासर, सूडसर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, शामली, टापरी और रुड़की स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस गाड़ी में एक सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 6 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड के डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें