इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन(आईआरसीटीसी) की ओर से 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
यह ट्रेन 20 जनवरी को सुबह 5 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और 29 जनवरी को वापस चंडीगढ़ लौटेगी। इस यात्रा के लिए 5600 रुपये प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है।
इसी में ट्रेन के किराए समेत, वहां धर्मशाला में रहना, तीन समय का खाना और बसों से घूमने की भी व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं इसमें यात्रियों की इंश्योरेंस भी शामिल होगी।
ट्रेन में 484 सीटें हैं जिसमें से 350 से अभी तक बुक हो चुकी हैं। यह ट्रेन चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली, रेवाड़ी और जयपुर होते हुए जाएगी।
आईआरसीटीसी द्वारा ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए इस वित्तीय वर्ष की यह आखिरी स्पेशल ट्रेन होगी। वर्ष 2013 में तीन स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी।
इन जगहों के होंगे दर्शन
महाकलेश्वर, उज्जैन
नागेश्वर, द्वारका
सोमनाथ, वेरावल
गिरिशानेश्वर, औरंगाबाद
त्र्यंबकेश्वर, नासिक