महात्मा गांधी की शिक्षाओं को स्टूडेंट्स के दिल में उतारने के लिए रेलवे नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत गुजरात स्थित विभिन्न गांधी स्थलों के दर्शन के लिए रेलवे स्पेशल महात्मा गांधी सर्किट ट्रेन चलाएगा और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) स्टूडेंट्स के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
यह स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से 9 अप्रैल को रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों केअनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर वेकेशन में स्टूडेंट्स को गांधी स्थली की सैर कराने की इच्छा जताई थी। इसलिए यह योजना बनाई गई।
ये होंगे डेस्टिनेशन
यह स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद, राजकोट, पोरबंदर, भावनगर और सूरत का भ्रमण कराएगी। ट्रेन सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचेगी। यहां स्टूडेंट्स को गांधी स्मारक संग्रहालय, साबरमती आश्रम और कोछर्ब आश्रम दिखाया जाएगा।
इसके बाद करबा गांधी नो डिलो, अल्फ्रेड हाई स्कूल और वॉटसन म्यूजियम देखने का भी मौका दिया जाएगा। फिर कीर्ति मंदिर म्यूजियम, श्यामल दास कॉलेज, नीलम बाग पैलेस, बास्टन म्यूजियम, स्वराज आश्रम, डांडी म्यूजियम दिखाया जाएगा।
रहना-खाना और टूर पैकेज में ही शामिल
स्टेशन से पर्यटन स्थलों तक ले जाने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी ही करेगी। इसकेअलावा रात को रुकने, खाने-पीने की सभी सुविधाएं इसी पैकेज में उपलब्ध होंगी।