फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध रोकने को थानों में तैनात होगी विशेष टीम : केबी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेशों में किसी के पास पुलिस आती है तो लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं लेकिन अपने यहां पुलिस को लेकर हमेशा खौफ बना रहता है। इसकी एक वजह है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल की कमी। हमारा उद्देश्य है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाए ताकि लोगों की परेशानियां दूर हों। यह बातें सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित रूबरू वार्ता में यूटी पुलिस सुधार आयोग के आईजीपी (सेवानिवृत्त) केबी सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेस क्लब में यूटी पुलिस सुधार समिति के अध्यक्ष केबी सिंह की तरफ से रूबरू वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में लगातार साइबर अपराध बढ़ रहा है। ऐसे में इस पर किस तरह से लगाम लगाया जाए, इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। शहर के अलग-अलग थानों में भी इसके लिए टीमें तैयार की जाएंगी। साइबर अपराध में कमी लाने को लेकर खास रणनीति अपनाई जाएगी ताकि लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर रोक लगाई जा सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ती जनसंख्या की वजह से यातायात समस्या भी आम होती जा रही है। इससे आए दिन लोगों को जाम में जूझने के अलावा कई बार अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ जाता है। हमारी कोशिश यातायात संसाधनों में होने वाली कमियों को दूर कर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं दें ताकि लोगों की तरफ से आने वाली शिकायतों पर कमी हो सके। इसके अलावा महिला थानों में भी किन-किन वजहों से लोग परेशान रहते हैं, इस पर भी हमारी टीम रणनीति बना रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच अभी तालमेल को लेकर काफी कमी है जिस कारण लोग पुलिस से बात करने में झिझकते हैं। इस दौरान डीएसपी रामगोपाल, इंस्पेक्टर श्री प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें