फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज से, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक

Mon, 19 Oct 2020 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
captain amrinder singh - फोटो : ANI
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब सरकार का विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र में कृषि कानूनों पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से विधेयक पेश किया जाएगा। सत्र के संबंध में आयोजित विधायक दल और मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से सूबे में कृषि कानूनों को लागू नहीं करने की वकालत की गई। साथ ही इस मुद्दे पर कोई भी कानूनी और वैधानिक फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। 

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने यह फैसला किया कि सोमवार को विधानसभा के शुरू हो रहे विशेष सत्र से पहले कृषि कानूनों का मुकाबला करने के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के समय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी और हम इसे सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। 

कांग्रेस के लिए यह लड़ाई कोई राजनीति नहीं बल्कि पंजाब की कृषि और किसानों को बचाने का प्रयास है। इसको लेकर जो भी फैसला होगा, वह किसानी के हित को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन

-कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब

भाकियू एकता उगराहां और एबीवीपी करेगी प्रदर्शन :
दो दिवसीस विधानसभा सत्र का भाकियू एकता उगराहां विरोध करेगी। संगठन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां दो दिन पहले ही राज्यस्तरीय बैठक में प्रदर्शन की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, एबीवीपी पंजाब की ओर से भी कथित वजीफे घोटाले के विरोध में विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें