फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने पर महिलाओं को मिलेगा ये तोहफा

Sat, 05 Apr 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए न्यू लैक्मे सैलून सेक्टर-20 पंचकूला में हेयर कट पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने जिला सचिवालय में सैलून के प्रतिनिधियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यू लैक्मे सैलून में 30 अप्रैल तक यह छूट लागू रहेगी।

इसके लिए वोट डालने वाली महिलाओं को वोट डालने का उंगली पर निशान दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-20 पंचकूला स्थित न्यू लैक्मे सैलून में चार सीटिंग पर 15 प्रतिशत, एक बार हेयर कट की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार छह सीटिंग पर 20 प्रतिशत छूट, एक बार पैडिक्योर की निशुल्क सुविधा मिलेगी। आठ सीटिंग पर अपने वोट डालने का निशान दिखाकर 25 प्रतिशत की छूट और एक बार हेयर कट व पैडिक्योर की निशुल्क सुविधा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें