फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकनी के बारे ये क्या बोल गईं सन्नी लियोन

Sat, 15 Mar 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रागनी एमएमएस-2 में भयावह किरदार निभाने वाली सन्नी लियोन अपनी नई फिल्म के रिलीज से पहले चंडीगढ़ सेक्टर-8 के एक डिस्को में इसकी प्रमोशन के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन

सन्नी यहां फिल्म की प्रमोशन और डांस परफार्मेंस के लिए आई थीं। सन्नी फिल्म में एक को-स्टार (महिला पात्र) को चूमते हुए दिखाई देंगी। इसके बारे में सन्नी कहती हैं कि वह फिल्म की डिमांड थी।

बोल्ड फिल्म की बात करूं तो आजकल आप कोई भी फिल्म देखें उसमें एक्ट्रेस बिकनी पहने देखी जा सकती हैं, तो मुझे ही क्यों बोला जाता है। आजकल तो मेल कलाकार भी कपड़े उतारने में पीछे नहीं रहते। ऋतिक रोशन ने भी कई फिल्मों में सीन के लिए बॉडी दिखाई है जो मुझे बहुत अच्छे लगते हैं।
विज्ञापन

पंजाबी फिल्में करना चाहती हूं

सन्नी ने कहा कि जैसा भारत में देखा है वैसा कही और नहीं। मुझे नहीं लगता कि जिस तरह का आदर सत्कार भारत में मिलता है वैसा किसी और देश में मिलता है। सन्नी ने कहा कि वह पंजाबी फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं।

फिल्म रागनी एमएमएस-2 के बारे में सन्नी ने बताया कि यह फिल्म पिछली फिल्म के आगे की कहानी है। इसमें रागनी के साथ उस घर में क्या होता है इसकी कहानी है। फिल्म काफी डरावनी है, कई सीन के लिए मुझे खुद को तैयार करने में बहुत मुश्किल आई। कई बार तो रात को सो तक नहीं पाई।

अभी बहुत कुछ सीखना है मुझे

फिल्म में खुद को किरदार के अनुरूप ढालने के लिए कई हॉरर फिल्में देखीं। उन फिल्मों से अपनी बॉडी लैंग्वेज और किरदार को गढ़ने में मदद मिली। इस फिल्म में मेरा नाम सन्नी ही है, लेकिन यह सन्नी पिछली फिल्मों से बहुत अलग होगी जो बहुत डराएगी। इस फिल्म में महिलाएं ही मुख्य किरदारों में नजर आएंगी।

फिल्म के गाने चार बोतल वोदका के लिए काफी मेहनत की। साथ ही इसकी शूटिंग के लिए कुछ हफ्तों का समय लिया, लेकिन फिर भी निर्देशक ने मुझे अपने डांस के लिए और मेहनत करने को कहा। खुद को अभिनेत्री के तौर पर अभी सिर्फ ग्रोइंग स्टेज पर देखती हूं। अभी काफी कुछ सीखना है जिसके लिए काफी मेहनत कर रही हूं।
विज्ञापन

सन्नी लियोन का चंडीगढ़ कनेक्शन

सन्नी से जब बेबी डॉल गाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बेबी डॉल एक अमेरिकन स्लैंग है। वहां सभी खूबसूरत लड़कियों को इसी नाम से जाना जाता है, लेकिन इसका अभिप्राय उस डॉल से नहीं जिसके साथ आप खेल सकते हो।

सन्नी ने बताया कि पंजाब से उनका खास रिश्ता है। पापा चंडीगढ़ से ही हैं, इसलिए यहां पर अपनापन सा लगता है। इसलिए मौका मिला तो पंजाबी फिल्मों में भी काम करूंगी। फ्यूचर प्रोजेक्ट में एक डाक्यूमेंट्री बन रही है, जिसमें मेरी कनाडा से लेकर भारत में फिल्म में अभिनय तक की यात्रा को दिखाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें