फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर कार्ड से लिंक करवाएं आधार, जगह-जगह विशेष कैंप

Wed, 01 Jul 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक आत्रेय ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि अपने आधार नंबर मतदाता कार्ड नंबर से लिंक करवाएं।
विज्ञापन


आत्रेय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को मतदाता के आधार नंबर से जोड़ने का काम जारी है।

मतदाताओं की सुविधा के लिए पूरे देश में विशेष कैंपों का आयोजन मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। संबंधित बीएलओ सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की योजना राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण और प्रमाणन कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से तीन मार्च से किया गया है।

आधार नंबर जोड़ने के लिए आयोग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ईसीआई.एनआईसी.इन में नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल में जाकर फीड कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आधार कार्ड को एसएमएस के माध्यम से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ई-मेल से राज्य के टोल फ्री नंबर-1950 पर कॉल, फोटो पहचान-पत्र तथा आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत कर व मोबाइल एप से जमा करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोग के सहयोग से मतदाता सूचियों का डाटाबेस तैयार किया जा चुका है, जिसकी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें