फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी

Tue, 23 Dec 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए अब श्रद्धालुओं को बार-बार ट्रेन तथा बस बदलने की जरूरत नहीं पडे़गी। जल्द ही सभी जिला मुख्यालयों से धार्मिक स्थलों के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार इस योजना का मसौदा तैयार कर रही है, जिसे जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के राज्य मंत्री और इंद्री विधायक कर्ण देव कांबोज ने रविवार रात को यमुनानगर के स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में दी।

देश के धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए फिलहाल श्रद्धालुओं को ट्रेन या फिर प्राइवेट बस संचालकों पर निर्भर रहना पड़ता है। ट्रेन के जरिये यात्रा करने पर उन्हें बार-बार वाहनों की अदला-बदली करनी पड़ती है, वहीं प्राइवेट बसों के जरिये यात्रा करने पर मोटी रकम अदा करने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन


इसके अलावा फिक्स टाइमिंग होने की वजह से कई बार श्रद्धालु ठीक प्रकार से दर्शन भी नहीं कर पाते। आने वाले दिनों में ऐसा नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों की के लिए स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है।

राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने बताया कि योजना का मसौदा तैयार किया जा रहा है।  प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों से धार्मिक बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है।

जरूरत के मुताबिक चलाई जाएंगी सिटी बसें
जिन जिलों में सिटी बसों की जरूरत है, वहां पर बसें चलाने के लिए सरकार द्वारा प्रपोजल पर काम किया जा रहा है।  इसके अलावा जिन जिलों में पहले से बसें चल रही हैं और वहां पर ज्यादा बसें चलाने की जरूरत है, उस पर सरकार की नजर है।

यमुनानगर से दिल्ली स्पेशल हाईवे होगा तैयार
राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बताया कि हाल ही में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर से दिल्ली तक स्पेशल हाईवे बनाने की घोषणा की है। योजना का पूरा मसौदा (खाका) तैयार हो चुका है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

यमुनानगर से करनाल तक सिंगल सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिहाज से यमुनानगर से दिल्ली तक स्पेशल हाईवे बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें