सिटी ब्यूटीफुल में आज से 42वां रोज फेस्टिवल शुरू हो रहा है। इसका आयोजन सेक्टर-16 के रोज गार्डन में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट और अमर उजाला के सहयोग से हो रहा है जोकि 21 से 23 फरवरी तक चलेगा।
रोज फेस्टिवल का इस बार का थीम नेशनल इंटीग्रेशन रखा गया है। इस फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यातिथि गवर्नर शिवराज पाटिल करेंगे।
इस फेस्टिवल में तकरीबन 825 किस्म के गुलाब और 32,500 किस्म के पौधे लगाए गये हैं। इसमें विभिन्न तरह के खाने के लिए सीआईएचएम और आईएचएम की तरफ से स्टाल लगाए जाएंगे।
ये हैं इस बार खास तैयारियां
पर्यटन विभाग के अधिकारी निर्दोश ने बताया कि इस बार कुछ खास तैयारियां की गई हैं, जैसे कि बारिश से बचने के लिए स्टॉलस पर और स्टेज पर वाटर प्रूफ चादरें लगाई गई हैं।
इस साल रेसिडेंट वेलफेयर एसोसियेशन की तरफ से बनाए गए नेबरहुड पार्क पर प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। बच्चों के लिए इस बार पपेट और मैजिक शौ का आयोजन किया जाएगा।
वीरवार को रोज फेस्टिवल की प्रेस कांफ्रेंस की गई, जिसमें मेयर हरफूलचंद्र कल्याण, जोयाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, मुख्य अभियंता एसएस बीड़ा और एसई मुकेश आनंद मौजूद थे।
21 फरवरी को करवाई जाने वाली प्रतियोगिताएं
सुबह 11 बजे उद्घाटन मुख्यातिथि करेंगे।
11:10 पर ब्रास एवं पाईप बैंड
11:20 पर फलावर प्रतियोगिता और फलावर हैट प्रतियोगिता
11:25 पर एन जेड सीसी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम
12:30 पर फोक डांस प्रतियोगिता
03:30 पर मिस्स और मिस्टर रोज प्रतियोगिता का प्रेलीमनरी राउंड
04:30 पर हास्य कवि सम्मेलन
07:00 से मिस्टर और मिस रोज प्रतियोगिता
22 फरवरी को कैलाश खेर के गानों से सजेगी शाम
09:00 पर रोज प्रिंस और प्रिंसेस प्रतियोगिता
10:20 पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता
10:35 पर महाराष्ट्र का पारंपरिक फोक डांस लावानी
11:00 पर काइट फलाइंग प्रतियोगिता
11:20 पर मध्यप्रदेश का पारंपरिक फोक डांस पांधी
11:30 पर सीनियर सिटीजन के लिये रोज किंग और रोज क्वीन प्रतियोगिता
02:00 पर रोज क्विज प्रतियोगिता
03:30 पर झारखंड का पारंपरिक फोक डांस छाऊ
04:30 पर शाम ए गजल में गजल मेस्ट्रो सुरिंदर खान की गजलों का कार्यक्रम
07:00 पर गायक के लाश खेर के गीतों का कार्यक्रम
23 फरवरी को गायक गिप्पी ग्रेवाल नाइट
10:30 पर ऑन द स्पोट पेंटिंग प्रतियोगिता
10:40 पर महाराष्ट्र का पारंपरिक फोक डांस तमाशा
11:30 पर अंताक्षरी
03:00 पर क्लोजिंग सेरेमनी और प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन
03:10 पर असाम का पारंपरिक फोक डांस बीहु
04:30 पर म्यूजिकल इवेंट ओल्ड इज गोल्ड
07:00 पर पंजाबी गायक गिप्पी गरेवाल के गीतों का कार्यक्रम
कुछ प्रतियोगिताएं आन द स्पॉट भी
ऑन द स्पाट पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 बजे से इंट्री की जाएगी और 10:30 बजे यह प्रतियोगिता शुरू होगी।
इसमें 5 से 17 साल के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं और उनको रंग घर से लाने होंगे सिर्फ शीट दी जाएगी। बच्चे की पेंटिंग की थीम भी वहीं बताई जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
21 फरवरी को 4:30 से 7:00 बजे तक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
इसमें मेरथी, समश तब्रेजी, मंजीत सिंह, वेद प्रकाश वेद और महेंद्र अजनबी कलाकार होंगे।
22 फरवरी को 4:30 से 7:00 बजे तक शाम ए गजल का आयोजन किया गया है।
इसमें सुरिंदर खान मुख्य कलाकार हैं।
23 फरवरी को 4:30 से 7:00 बजे तक म्यूजिकल इवेंट ओल्ड इज गोल्ड का आयोजन किया गया है।
इसमें विवल शर्मा और अन्य कलाकार पुराने गीतों से पुराने जमाने की याद दिलवाएंगे।