फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतबीड़ जू: परिंदों को नहीं सताएगी ठंड, हुए खास इंतजाम

Sat, 21 Nov 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियां शुरू होते ही छतबीड़ जू प्रबंधन जानवरों की देखभाल के लिए सतर्क हो गया है। खास इंतजाम भी कर दिए गए हैं। प्रबंधन की ओर से सभी जानवरों की डाइट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। प्रबंधन ने डाइट में बदलाव करते हुए गुड़, शहद और गन्ना अभी से देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्लास्टिक शीट्स से ढका पिंजड़े को
छतबीड़ जू डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि सर्दियों के दौरान हर जानवर के रहने वाली जगह को प्लास्टिक शीट्स से कवर किया गया है। इसके अलावा पशु-पक्षियों के रहने वाली जगह के अंदर का तापमान सामान्य रहे, इसके लिए ब्लोअर का प्रबंध किया गया है। ताकि तापमान गिरने पर उन्हें सर्दी अपनी चपेट में न ले सके। साथ ही प्रबंधन की ओर से ट्रेंड स्टाफ को भी सतर्क कर दिया गया है। जो समय-समय पर पिंजड़े की निगरानी में रहेंगे।

डाइट का रखा जा रहा ख्याल
सर्दियां शुरू होते ही डाइट में भी बदलाव किया गया है। बीयर (भालू) के लिए शहद 100 ग्राम और एक किलो गन्ना रोजाना दिया जा रहा है। वहीं, बंदर व हिरण की डाइट में गुड़ का इस्तेमाल किया गया है। इसी तरह, हाथी को हरे चारे की जगह गन्ना दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पक्षियों के रखरखाव के लिए फाइबर शीट्स लगाई
डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि सर्दियों में तापमान में गिरावट आने के बाद इसका सबसे ज्यादा असर पक्षियों पर पड़ता है। तापमान गिरने से इनकी सुरक्षा सबसे पहले होती है। इसके लिए पक्षियों के पिंजड़े को फाइबर शीट्स से कवर किया जाता है। ताकि तापमान में गिरावट आने के बावजूद भी इन पर कोई असर न हो।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें