फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सौमुख और अदवित, संग्राम, युगराज रूट्स आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे

सार

चंडीगढ़ के जीरकपुर स्थित रूट्स टेनिस अकादमी में रूट्स आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट तय हुए। सौमुख, अदवित, संग्राम और युगराज ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़। सौमुख मार्या, अदवित, संग्राम और युगराज रूट्स आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे। मुकाबलों का आयोजन जीरकपुर स्थित रूट्स टेनिस अकादमी में किया जा रहा है। वीरवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

अंडर-18 आयु वर्ग में पंजाब के सौमुख मार्या ने चंडीगढ़ के गुरीश मदान को 6-4, 6-4 से हराया। हरियाणा के अदवित तिवारी ने पंजाब के युगराज माही को 7-5, 6-2 से मात दी। लड़कों के अंडर-16 वर्ग में मध्य प्रदेश के संग्राम ने पंजाब के माहीजीत सिंह को 6-4, 6- 2 से हराया। पंजाब के युगराज ने चंडीगढ़ के वृशिन अवस्थी को 7-6, 6- 3 से मात दी।
अंडर-18 के डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबलों में सौमुख और संग्राम की जोड़ी ने अर्णव और संकल्प सचदेवा की जोड़ी को 6-0, 7- 5 से हराया। अन्य मुकाबले में चर्चित भूरा और माहीजीत की जोड़ी ने मिलकर साहिल कुमार और यश पटेल की जोड़ी को 6-1,6-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें