फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज होल्ड टू फ्री होल्ड प्रापर्टी ट्रांसफर की मांगी इजाजत

Sat, 27 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी को लीज होल्ड टू फ्री होल्ड ट्रांसफर करने के लिए प्रशासन ने भारत सरकार से अनुमति मांगी है। इससे पहले भी प्रशासन केंद्र सरकार से इस बारे में पत्राचार कर चुका है। प्रशासन ने केंद्र को भेजी अपील में लीज होल्ड टू फ्री होल्ड प्रापर्टी को शहर के लिए जरूरी बताया है।
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व प्रशासक शिवराज पाटिल ने प्रॉपर्टी को लीज होल्ड टू फ्री होल्ड करने की फाइल को मंजूरी नहीं दी थी। साथ ही प्रशासन ने लीज होल्ड टू लीज होल्ड प्रापर्टी ट्रांसफर की कई तकनीकी खामियों को भी दूर कर दिया है।

घरों में मिसयूज के लिए एस्टेट ऑफिस देगा नोटिस
शहर में घरों के हो रहे मिसयूज पर प्रशासन कार्रवाई करने के मूड में है। जिन घरों का मिसयूज हो रहा है उन्हें एस्टेट ऑफिस जल्द ही नोटिस भेजना शुरू करेगा। बहुत से सेक्टरों में घरों के अंदर प्ले वे और दूसरी कॉमर्शियल चीजें चल रही हैं। जो पूरी तरह से अवैध हैं। अब प्रशासन ऐसे घरों की तलाश कर उन्हें नोटिस भेजना शुरू करेगा।
विज्ञापन


एसडीएम जांचेंगे ईडब्ल्यूएस कोटा
निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का कोटा अब उस एरिया का एसडीएम जांच करेंगे। सभी एसडीएम अपने एरिया के स्कूल दर स्कूल इसकी पूरी जानकारी जुटाएंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटा उन्हीं बच्चों को मिले जो इसके असली हकदार हैं। प्रशासन के पास इस तरह की काफी शिकायतें आ रही हैं कि स्कूलों ने ईडब्ल्यूएस कोटे की 25 प्रतिशत सीटें भी सामान्य श्रेणी से भर ली हैं। इन शिकायतों केबाद यह पूरा मामला एस्टेट ऑफिस देख रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें