चंडीगढ़ वासियों को जल्द ही 29 एमजीडी पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब तीसरी मंजिल के लोगों तक पानी पहुंचेगा। यह बात सांसद किरण खेर ने मनीमाजरा में कही ।
किरण खेर शनिवार को वार्ड नम्बर 26 से भाजपा के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में ओल्ड रोपड़ रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं । उन्होंने कहा कि शहर का चहुमुखी विकास हो रहा है ।
मनीमाजरा पीपली वाला टाउन में जल्द ही रेलवे अंडर ब्रिज बनकर तैयार होगा । इसके अलावा इंदिरा कालोनी में एक कालेज, स्टेडियम के अलावा अन्य प्रोजेक्टों पर कार्य शुरू हो रहा है।
उन्होंने इलाका वासियों को आश्वासन दिया कि 2022 तक शहर के हर वर्ग के लोगों को अपना घर मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विनोद अग्रवाल को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने भी मोटर मार्केट में जा कर विनोद अग्रवाल के पक्ष के सभा संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद देश राज गुप्ता, सहदेव सलारिया, सत्य प्रकाश राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश वर्मा, घनश्याम बंसल, सुशील जैन, पवन सिंगला, डाक्टर बंसी, महेंद्र पाल गाबा, स्वीटी बंसल, रविन्द्र मान, किशोर वर्मा, गणेश पांडेय, छोटे लाल वर्मा, प्रदीप ठाकुर, अंकित अरोड़ा, हिमांशु शर्मा अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे ।
कमला देवी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
वहीं कांग्रेस कालोनी सेल की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला देवी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। संासद किरण खेर ने कमला देवी को पटका पहनकर भाजपा परिवार में उन का स्वागत किया।