फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकान को निकले पिता-पुत्र नहीं लौटे, फाइनेंसरों पर अपहरण का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Sun, 20 Aug 2023 12:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मामले को लेकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककरोई रोड स्थित दुकान पर गए दुकानदार पिता-पुत्र संदिग्ध हालत में लापता हो गए। दुकानदार ने कई फाइनेंसर से उधार रुपये ले रखे थे। पिता-पुत्र के घर नहीं लौटने पर दुकानदार की पत्नी ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बेटे का मोबाइल भी दुकान के अंदर मिला है। दुकानदार की पत्नी ने सिटी थाना में शिकायत देकर छह फाइनेंसरों पर उनके पति व बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संत कबीर नगर निवासी कविता ने पुलिस को बताया कि उनके पति 5-6 साल से ककरोई रोड पर जैन पावर टूल्स के नाम से दुकान चलाते हैं। उनके पति अशोक कुमार (52) व बेटा प्रियांक (18) दुकान पर बैठते हैं। 16 अगस्त को उनके पति अशोक और बेटा प्रियांक सुबह दुकान पर गए थे, लेकिन रात को वापस घर नहीं आए। इसके बाद उन्होंने उनकी तलाश की। जब वह दुकान पर पहुंची तो वहां पर उन्हें बेटे का मोबाइल पड़ा मिला। उनके पति मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते। वहां पर उनके पति व बेटा नहीं थे। 

उन्होंने दोनों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कविता ने बताया कि उसके पति ने फाइनेंस का काम करने वाले सागर, वेदपाल, मास्टर, विकास, सतीश व आशु से रुपये ब्याज पर ले रखे थे। उन्हें शक है कि पैसों के लिए फाइनेंसरों ने उसके पति व बेटे का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले को लेकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें