फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग पहुंचीं सोनाली फौगाट, बयान दर्ज करा बोलीं- मान-सम्मान के लिए अंत तक लड़ूंगी

Thu, 11 Jun 2020 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
सोनाली फौगाट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट ने बुधवार को राज्य महिला आयोग में अपने बयान कलमबद्ध करवाए। उनकी शिकायत पर आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन हिसार जाकर पूरा जायजा ले चुकी हैं। उन्होंने सोनाली को बुधवार को बयान दर्ज करवाने को कहा था। सोनाली ने आयोग के कार्यालय में बयान दर्ज करवाने के साथ ही पूरे घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य भी सौंपे हैं। 

विज्ञापन


आयोग हिसार के आदमपुर में मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की थप्पड़ और सैंडलों से पिटाई के मामले में जांच कर रहा है। जांच में शामिल होने के लिए फौगाट बुधवार शाम को महिला आयोग के समक्ष पेश हुईं। उन्होंने आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, वाइस चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज के समक्ष अपना पक्ष रखा। 

यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति भारद्वाज ने बताया कि सोनाली शाम को खुद ही आयोग के समक्ष पेश हुईं व पूरे साक्ष्य दिए। उन्होंने ऑडियो क्लिप भी सुनाया, जिसमें सुल्तान सिंह महिलाओं के बारे में अपशब्द कह रहे हैं। आयोग ने गुरुवार को मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह, महिला पुलिस थाना हिसार एवं जांच अधिकारियों को पेश होने के लिए कहा है। सोनाली ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और अंत तक अपने मान-सम्मान के लिए लड़ूंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें