फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत नजारा देखने का मन है सोलन आइए

Tue, 05 Nov 2013 07:23 PM IST
सुनील अभिमन्यु/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से 66 किलोमीटर दूर सोलन हिमाचल प्रदेश का एक बेहद ही खूबसूरत जिला है। चंडीगढ़ से सवा से डेढ़ घंटे का सफर कर यहां पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


लगभग चौंतीस किलोमीटर में फैले जिले में मौसम वर्षभर सुहावना रहता है। इस जिले का नाम देवी सोलनी के नाम पर रखा गया है। समुद्र सतह से 1467 मीटर की ऊँचाई पर स्थित सोलन जिले पर्यटन के लिए कई सुंदर स्थान हैं।

कसौली, बडोग, चैल, शलूनी देवी मंदिर, तिब्बती मठ(सोलन जिले से 18 किलोमीटर दूर) राजगढ़ रोड पर स्थित भगवान शिव का मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। ऊंचे पर्वतों और खूबसूरत दृश्यों का अद्भुत नजारा पर्यटकों को बार-बार अपनी ओर खींचता है।
विज्ञापन


नजदीक होने के साथ बहुत खूबसूरत भी है यह जगह

सब्जियों का उत्पादन
सोलन को 'भारत का मशरूम सिटी' भी कहा जाता है। दरअसल देश के कुल मशरूम उत्पादन में से सोलन के उत्पादन का हिस्सा ज्यादा है।

इसके अलावा सोलन में 1835 से शराब उत्पादन की एक फैक्टरी भी है। सोलन को 'सिटी ऑफ रेड गोल्ड ' भी कहा जाता है क्योंकि यहां टमाटर का उत्पादन ज्यादा होता है। जिले से सोलह किलोमीटर दूर नौनी में फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी भी है।

हर मुराद पूरी करती है मां मनसा देवी

ऐतिहासिक महत्व
सोलन में कारोल पर्वत पर स्थित एक गुफ़ा है। लोक कथाओं के मुताबिक महाभारत काल में खांडव वन में बसाए इंद्रप्रस्थ राज्य को कौरवों के साथ्ा जुए में हारने के बाद 14 साल वनवास वनवास में गुजारने की शर्त थी। शर्त के मुताबिक वनवास में गुजारने के दौरान पांडव इस गुफा में कुछ समय बिताए थे। इतिहास के मुताबिक अंग्रेज सेना के खिलाफ 1920 के आयरिश विद्रोह का गठन भी इस क्षेत्र में किया गया था।
विज्ञापन


ऐतिहासिक जगह घूमना चाहते हैं तो आएं मोरनी हिल

सोलन में क्या देखें: कसौली, बडोग, चैल, शलूनी देवी मंदिर, राजगढ़ रोड पर स्थित भगवान शिव का मंदिर, तिब्बती मठ (सोलन जिले से 18 किलोमीटर दूर)। इसके अलावा खूबसूरत प्राकृतिक नजारा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें