फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और टक्कर मार दुकान पर चढ़ा दी कार

Tue, 05 Nov 2013 05:28 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड रोपड़ रोड पर शुक्रवार रात साढे़ नौ बजे एक असंतुलित एस्टिम कार ने बाइक सवार कांस्टेबल गुरविंदर सिंह और एक्टिवा सवार महिला सुगंधी को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद कार एक दुकान के बाहर लगे टेंट में रखे सामान पर चढ़ गई। पुलिस ने दोनों घायलों को मनीमाजरा के अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में कार सवार रवि और संजय सवार को भी हलकी चोटें आईं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अस्पताल में कार सवार दोनों घायलों से पूछताछ कर रही थी।

घटना ओल्ड रोपड़ रोड स्थित अरोड़ा मेडिकल स्टोर के सामने हुई। यहां पर टीवी, फ्रीज के दुकानदार ने टेंट लगा कर अपना सामान बाहर रखा हुआ था।

हालांकि देर रात होने के कारण दुकानदार ने कुछ सामान दुकान में रख दिया था। इसलिए नुकसान कम हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें