फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश

Fri, 05 Sep 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र-पिहोवा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात को हल्की बौछारों के बाद वीरवार दोपहर को कुछ समय के लिए तेज बरसात हुई। कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन


इसके अलावा कई स्थानों पर हुई तेज बरसात से तो पककर तैयार हुई धान की फसल के गिरने से गलने की आशंका भी बन गई है।

करीब 20 प्रतिशत अगेती धान की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई। किसानों को अब फसल पर हुए खर्च के भरपाई की चिंता सताने लगी है।

बारिश का सिलसिला करीब दो दिन तक जारी रहा। वहीं पिहोवा में बूंदाबांदी और गांवों में तेज बारिश भी हुई। खासकर अगेती धान की फसल में नुकसान की अधिक आशंका है।

अबकी बार बरसात के सीजन मे न तो मानसून ने साथ दिया और उस पर खाद व बीज की बढ़ी कीमतों ने भी उनको खूब रुलाया।

खैर जैसे-तैसे जनरेटर वे दूसरे साधनों के माध्यम से किसानों ने अपनी फसल को तैयार तो कर लिया लेकिन बेमौसमी हो रही बरसात से अब उनको यह डर सताने लगा है कि अगर और भी बारिश हो गई तो निश्चित तौर पर उनकी फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में किसान शमशेर, राजकुमार, बलराज व रोहताश का कहना है कि कुछ किस्में तो पककर तैयार हो चुकी हैं। जबकि कुछ अभी दाना ले रही हैं। अगर दाना पड़ रही फसल पर बारिश पड़ जाए तो इससे दाना काला और बेजान हो जाता है। इससे न तो अनाज में चमक रहती है और न वजन।
विज्ञापन


ऐसे में व्यापारी उनकी फसल का मोल भी कम लगाता है और मजबूरन उनको फसल औने-पौने दामों में बेचनी पड़ती है। कृषि विभाग के एसडीओ मदन लाल का कहना है कि फिलहाल हुई बारिश से धान की फसल को कोई नुकसान नहीं है। अगेती फसलों में थोड़ा बहुत फर्क पड़ सकता है। अगर और ज्यादा बारिश होती है तो कुछ नुकसान हो सकता है।

प्रबंधों की खुली पोल
सीजन के पहली बारिश ने ही प्रशासन के प्रबंधों की पूरी पोल खोल दी है। शहर में सरकारी विभागों के कार्यालय के सामने वहां पर पानी भरा है।

वहीं फोर मरला कॉलोनी, कुरुक्षेत्र रोड, वार्ड नं. एक में बरसाती पानी की उचित निकासी न होने के कारण पानी घरों में आ गया है।

जिस कारण लोगों को पूरी रात परेशानी में गुजारनी पड़ी। बिजली बोर्ड कार्यालय, एसडीएम ऑफिस तथा डीएसपी निवास की और जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें