फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर कार्यालय पहुंचे आउटसोर्सिंग कर्मी

Fri, 05 Sep 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग मामले में बार-बार बयान बदलने वाली कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को सरकारी हस्ताक्षेप आने पर यू-टर्न लेना ही पड़ा। मुकदमेबाजी और कर्मचारी नेताओं को नोटिस जारी करने की नौबत तक पहुंचा यह मामला कर्मियों की ज्वाइनिंग के साथ ही शांत हो गया।
विज्ञापन


सीएम दरबार तक पहुंचे इस मामले में अगर केयू पहले साकारात्मक रुख अपनाती तो पिछले सप्ताह ही कर्मचारी सड़क की बजाए दफ्तर में नजर आते।

बता दें कि कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीएम के ओएसडी महेंद्र सिंह चोपड़ा तथा प्रधान मुख्य सचिव शादी लाल कपूर से मिला था।

उस दौरान प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि कर्मियों को वापस काम पर रख लिया जाएगा। हालांकि इसके बाद जब कर्मचारी रजिस्ट्रार से मिले तो उन्हें कोई भी साकारात्मक संकेत नहीं मिला। इसके बाद आमरन अनशन का निर्णय लिया गया।

सड़क छोड़ कार्यालय पहुंचे कर्मी
केयू में धरना-प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मी शुक्रवार को सड़क छोड़कर कार्यालय पहुंचे। जैसे ही उन्हें रोजगार वापस मिलने का समाचार मिला तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मियों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए निष्ठा से काम करने की बात भी कही।
विज्ञापन


कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह ने पिलाया जूस
कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह शुक्रवार को धरना स्थल पहुंचे और आउटसोर्सिंग कर्मियों को जूस पिलाकर उन्होंने आमरण अनशन खत्म कराया। मांगें स्वीकार करने की सूचना मिलते ही कर्मियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी।

कुंटिया भी आया था कर्मियों के समर्थन में
आंदोलन कर रहे इन कर्मियों का समर्थन कुंटिया ने भी किया था। दिन में करीब दो घंटे तक कामकाज ठप रखकर कुंटिया सदस्यों ने आउटसोर्सिंग कर्मियों को वापस नौकरी पर लेने की मांग उठाई थी।

केयू कर्मियों को काम पर लौटने के लिए कहा
रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण ने बताया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी को निर्देश व सभी विभागों को सूचित किया गया है कि जो कर्मचारी 14 अगस्त से पहले जिस विभाग, संस्थान व ऑफिस में काम कर रहे थे वे विभागों में तुरंत प्रभाव से अपने काम पर लौटें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें