फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय से युवकों ने मोबाइल,चेन और नगदी छीना, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23ए में दिनदिहाड़े दो युवक जोमैटो फूड कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय से चांदी का कड़ा, चेन, मोबाइल व कैश छीनकर भाग गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक ने बताया कि वह सेक्टर-52 का वासी है। वह जोमैटो कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। बीते वीरवार दोपहर करीब 1.30 बजे काम से जा रहा था कि सेक्टर-23ए के सरकारी हाई स्कूल के पास दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और उसका कड़ा, चेन, मोबाइल व 500 रुपए छीनकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। वहीं वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें