फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने अपने साथी की मौत का लिया बदला

Wed, 09 Jul 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे सांप को काबू कर घरवालों ने जलाकर मार डाला लेकिन उसी सांप के जोड़े ने लिया मौत का बदला।
विज्ञापन


खंड बरवाला के गांव खटौली में ट्यूबवेल पर सो रहे मजदूर को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पुंवारी मांझी निवासी गांव सलाहा जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई है।
Trending Videos

सांप को जलाकर मार डाला

दरअसल, पुंवारी मांझी अपने साथियों के साथ नलकूप के मकान में सो रहा था। करीब 12 बजे एक सांप उसकी टांग पर चढ़ गया।

शोर मचाने पर उसके साथी जागे और सांप पर कपड़ा डालकर उसे काबू कर लिया। इसके बाद मांझी ने सांप को मारकर जला दिया।
विज्ञापन

जिसने जलाया दूसरे सांप ने उसकी ले ली जान

सांप को मारने के बाद सभी लोग सो गए उसे नहीं पता था कि उसने सांप की जोड़ी में से एक को मार दिया। करीब आधे घंटे बाद एक अन्य सांप आया और मांझी को डंस लिया।

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें